गोरखपुर 06 मई, 2020 : पूर्वोत्तर रेलवे प्रषासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु बहुआयामी प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारी पूरे मनोयोग से लगे हुये हैं। मालगाड़ी एवं पार्सल गाड़ियों का संचलन कर आवश्यक सामग्रियों की ढुलाई की जा रही है तथा कोविड-19 से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लाॅकडाउन की इस विषम परिस्थिति में जबकि संक्रमण का भय बना हुआ है, रेलकर्मियों द्वारा फेस मास्क, सेनिटाइजर एवं राहत सामग्री का जरूरतमन्दों में वितरण निरन्तर किया जा रहा है। ऐसी विषम परिस्थिति में सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों को पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उनका मनोबल बढ़ाने हेतु प्रतिदिन ‘कोरोना वारियर्स आफ द डे‘ के पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे पर ऐसे 03 रेलकर्मियों को 05 मई, 2020 को इस पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सीवान जं. स्टेशन पर माल अधीक्षक के पद पर कार्यरत श्री राजेन्द्र उपाध्याय ने लाॅकडाउन अवधि में रेकों की अनलोडिंग कार्य में लगे श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेसिंग मेन्टेन कराकर आवश्यक सामग्रियों के 20 रेकों की अनलोडिंग करायी। आपने श्रमिकों को साबुन एवं सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया। जिसके लिये श्री उपाध्याय को वाराणसी मंडल का ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ घोषित कर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जूनियर इंजीनियर/सवारी एवं माल डिब्बा के पद पर मैकेनाइज्ड लाण्ड्री, लखनऊ में कार्यरत श्री फुलेन्द्र कुमार ने इन हाउस फेस मास्क बनवाने में महत्वपूर्ण अदा करते हुए अब तक 7000 फेस मास्क बनवा कर विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार वितरण करने का कार्य किया ,जिसके लिये श्री फुलेन्द्र को लखनऊ मंडल का ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ के पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इज्जतनगर मंडल वाणिज्य कार्यालय में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत शिव कुमार सिंह ने लाॅकडाउन अवधि में कार्यालय उपस्थित होकर सभी प्रकार की बैठकों का आयोजन कराने, स्टेशन आय, समय-सारिणी, माल एवं पार्सल गाड़ियों के ठहराव आदि से संबंधित पत्राचार का कार्य किया। इसके अतिरिक्त आपने दैनिक श्रमिकों एवं जरूरतमंद परिवारों के मध्य विभिन्न स्थानों पर वाणिज्य कर्मचारियों के सहयोग से भोजन सामग्री का वितरण कराया। इस प्रकार श्री सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान दिया ,जिसके लिये श्री शिव कुमार सिंह को इज्जतनगर मंडल का ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ से सम्मानित किया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने हेतु लाॅक डाउन अवधि में इस तरह के पुरस्कार आगे भी दिये जाते रहेंगे। रेलवे प्रशासन को अपने ऐसे कोरोना योद्वा रेल कर्मियों पर गर्व है। इनपुट- (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी