मारपीट में महिला सहित चार घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव में बुधवार की दोपहर भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग
घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल आसमा खातून को बेहतर इलाज के लिए
सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरफुद्दीन ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।