मढ़ौरा में मूर्तियों के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ दशहरा

मढ़ौरा(सारण). शहर में वुधवार को मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से दशहरा का पर्व सम्पन्न हो गया.जबकि कुछ पूजा समितियों ने मंगलवार को ही मूर्ति विसर्जन कर दिया.सभी पूजा समितियों ने स्थानीय डबरा नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया.नगर
में कई स्थानों पर अलग अलग पूजा समितियों ने धूमधाम से पूजा पंडालों और मूर्तियों का निर्माण करा कर दुर्गापूजा को आकर्षक बनाया था.जिसमें प्रमुख रूप से गढ़देवी मंदिर के पास, स्टेशन रोड की महावीर पूजा समिति की दुर्गापूजा, सोनार पट्टी की दुर्गापूजा, स्टेशन चौक की दुर्गापूजा,पुरानी गोला दुर्गा मंदिर की दुर्गापूजा, नया गोला सब्जी मंडी की दुर्गापूजा,धेनुकी चौक की दुर्गापूजा और पुरानी स्टेट बैंक चौराहा की महावीर पूजा शामिल है.उक्त सभी पूजा पंडालों में विशिष्ट कलाकारों द्वारा निर्मित माँ दुर्गा की कलाकृतियों को आकर्षक ढंग से बनाया और सजाया गया था.वहीं पूजा को आचार्च ब्राह्मण से विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराई गई.विगत वर्षो के भांति ही इस बार भी मूर्ति निर्माण और पूजा पंडालों के सजावट में नगर के गढ़देवी मंदिर के पास की दुर्गापूजा, स्टेशन रोड की महावीर पूजा समिति की दुर्गापूजा और सोनारपट्टी की पूजा समिति की दुर्गापूजा अपने भब्यता के लिए मेलार्थियों के द्वारा सराहा गया.
▶️दीप ज्योति व रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम भी आयोजित-
मढौरा स्टेशन रोड स्थित महावीर पूजा समिति द्वारा और गढ़देवी मंदिर परिसर में अलग-अलग दीप ज्योति व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रतिभागियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया.अष्टमी के रात्रि में स्टेशन रोड में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई.जबकि नवमी को गढ़देवी मंदिर में दीप ज्योति प्रतियोगिता आयोजित हुई।जिसमें प्रतिभागियों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले का चयन स्वतंत्र निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया.