
भाजपा मढ़ौरा पश्चिमी मंडल के कार्यसमिति की बैठक औदालपट्टी में हुयीं

मढौरा (सारण):भारतीय जनता पार्टी मढ़ौरा पश्चिमी के द्वारा आज गुरूवार को मढ़ौरा प्रखण्ड क्षेत्र के औदालपट्टी में मण्डल कार्य समिति का बैठक मण्डल अध्यक्ष डॉ० रामबाबू सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

जिसमें जिला महामंत्री सह विधानसभा प्रभारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 21.01.2019 को जगदम महाविद्यालय, छपरा में सारण, महाराजगंज, सिवान व गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के शक्तिकेन्द्र प्रभारी, शक्तिकेन्द्र सह प्रभारी, पंचायत प्रभारी,पंचायत पालक व बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय नेतृत्व के नेता कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे। मण्डल कार्यसमिति बैठक में मुख्यरूप विधानसभा विस्तारक नावालिक कुमार गिरी, पूर्व अध्यक्ष प्रो० रामबाबू सिंह, मण्डल प्रभारी बबलू मिश्रा, अनिल कुमार, भोला सिंह, आर्य सुमन्त उर्फ भोलाजी, राजन कुमार,उमेश सिंह, मुकेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।धन्यबाद ज्ञापन महामंत्री अवधेश कुमार किए।




Recent Comments