अमनौर(सारण)।वैश्य चेतना समिति की बैठक बुधवार की संध्या विन्देश्वरी प्रसाद की दुकान परिसर में की गई. इसमें प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में पंचायतस्‍तरीय कमेटी बनाने के लिए प्रेरित किया गया. प्रखंड कमेटी को जिम्मेदारी दी गई है कि वे कम से कम समय में सभी पंचायतों में कमेटी के लिए सदस्यों का चयन कर उनकी सूची प्रदेश कमेटी को सौंपें.कमेटी में हर वैश्य जातियों के दो सदस्यों का चयन किया जाना है.तथा वैश्‍य समाज को मुख्‍य धारा में लाने का प्रयास किया जाना है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ई.सुन्दर साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाना आवश्यक है. क्‍योंकि संगठन की मजबूती से ही हम अपना वाजिब हक ले सकेंगे. इसलिए समाज को ताकत देने के लिए संगठन का होना अति आवश्यक है. संघे शक्ति कलियुगे कहा गया है, यानी कलयुग में संघ और संगठन में ही शक्ति है. बहरहाल संगठन बेहतर तरीके से काम कर रहा है. आने वाले वक्त में वैश्य चेतना समिति समाज को मुख्यधारा में लाने और विभिन्न तरह के कार्यक्रमों से जोड़ने का काम करेगा. उन्होंने आगे कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए तथा युपीए ने 34 सीट हमारे वैश्य प्रतिनिधि को दिया था, जिसमें से 24 सीट पर हम विजयी हुये,जो 70 प्रतिशत है.उन्होंने कहा कि वैश्य चेतना समिति द्वारा छपरा स्नेही भवन में 13 फरवरी को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें सभी 20 प्रखंडो से अधिक से अधिक संख्या में वैश्य समाज के लोग भाग लेगें. बैठक में अमनौर ईकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अजय प्रसाद, सचिव पद के लिए कुलदीप महासेठ तथा संगठन सचिव विजय शर्मा को चयन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला जायसवाल, गौतम साह,पंकज कुमार, गोपाल प्रसाद, राजकुमार सुड़ी, अनिल पटवा, बिरला प्रसाद, मुनमुन प्रसाद, पिंटू साह, संजय गुप्ता, चंदन गोस्वामी, राजु गोस्वामी, निर्मल पटवा, राजु गुप्ता आदि दर्जनों लोग शामिल थे.