ऑनलाइन सेवा बंद होने से आमजन परेशान

परवेज़ अख्तर/सीवान :

जिले के मैरवा प्रखण्ड कार्यालय में आंंनलाइन कार्य पूरी तरह से बंद हो गया है। हाल यह है की आंंनलाइन आवेदन को देखा तक नही जा रहा है। जबकि हर हफ़्ते सैकड़ों आवेदन आ रहे हैं लेकिन एक का भी निपटारा नही हों पा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो माह से यह व्यवस्था बंद है। लोगों को अपने प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सर्वाधिक समस्या नौकरी करने वालों तथा बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्रों को हो रही है। उन्हें सब काम छोड़ कर लाइन में लगना पड़ रहा है। जबकि सरकार द्वारा यह काउंटर आम लोगों की सुविधा तथा सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाया गया ताकि लोग अनावश्यकता विलम्ब से बच सके। लेकिन मैरवा में यह कार्य पूरी तरह से ठप है। जब कार्यालय से इसका कारण पूछा गया तो कर्मी का अभाव बताया गया। अपनी पत्नी का प्रमाणपत्र बनवाने गए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने तो आवेदन लिखकर बीडीओ से इस सेवा को शुरू करने की माँग की। उनका कहना था कि दलालों तथा आर्थिक वसूली को लेकर आनलाइन सेवा बंद कर दी गयी है। पैसे पर काम किया जा रहा है। उनका फार्म एक पखवाड़ा पहले भरा गया है ।लेकिन अबतक कोई ट्रेस नही है। वहीं यदि आनलाइन सेवा होती तो हुए प्रगति को जाँचा जा सकता था।
इस बारे में पूछे जाने पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कर्मियों के अभाव के कारण आफलाइन काम किया जा रहा है।