लायंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित पुलिस लाइन में मेगा हेल्थ कैंप का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

#परवेज अख्तर/सिवान ;
सीवान : लायंस क्लब के तत्वावधान में पुलिस लाइन परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गयाल कैंप का उद्घाटन सीवान एसपी नवीन चंद्र झा ने किया उद्घाटन अवसर पर नवीन चंद्र झा ने लायंस क्लब की भावना की तारीफ करते हुए कहा कि लायंस क्लब ने प्रत्येक महीने की कोई तारीख को पुलिस लाइन में कैंप कराने की बात कही है जो प्रशंसनीय है क्योंकि इससे बहुत सारे स्वास्थ्य जांच का अवसर मिलेगा और पुलिसकर्मियों के परिजन तथा पदाधिकारियों को इससे लाभ पहुंचेगा कैंप में विभिन्न स्पेशलिटी के चिकित्सकों ने 500 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की चिकित्सा जांच और दवा दी गई इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अब्दुल हामिद सचिव अरविंद पाठक ने सिवान एसपी की प्रशंसा किया और कहा कि लायंस क्लब हमेशा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा करने के लिए तत्पर है इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमजद खान ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद शादाब मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के एहतेशाम अहमद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मिताली सर्जन डॉक्टर शाहनवाज आलम हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मसरूर आलम बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके आर्य दमा रोग विशेषज्ञ आसिफ हुसैन चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर आजाद आलम दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाहबाज उल हक चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि उद्दीन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जावेद ने अपनी अपनी सेवाएं महत्वपूर्ण रूप से दिया कैंप को सफल बनाने में लायन कबीर अहमद विकास सोमानी राजेश कुमार रूपेश कुमार धर्म जी का सहयोग सराहनीय रहा फिजिशियन आशुतोष धीरेंद्र ने भी ईसीजी और विभिन्न जांचों द्वारा कैंप में सहयोग किया|




Recent Comments