मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में विश्वजीत कुमार को बाजार जाने के क्रम में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस कार्रवाई करते हुए पप्पू दुबे उर्फ ब्रजेश दुबे को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।