पैक्स चुनाव के लिए चरणवार सूची जारी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दरौंदा। प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए शुक्रवार को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने प्रखंड क्षेत्रों में मतदान के लिए चरणवार सूची जारी किया हैं। चुनाव पांच चरणों में होंगे। जिसमें दरौंदा दूसरे चरण में है.प्रखंड के कोथुआ सारंगपुर पैक्स,छेंरही पैक्स,हड़सर पैक्स,जलालपुर पैक्स,करसौत पैक्स,मड़सरा पैक्स,पकवलिया पैक्स,पाण्डेयपुर पैक्स,रसूलपुर पैक्स,रुकुन्दीपुर पैक्स,बालबंगरा पैक्स,सिरसांव पैक्स सामिल हैं यह चुनाव 11 दिसंबर 2019 को होगी। जिसमें प्रत्याशियों के लिए नामांकन देने की अवधि 28 नवंबर से 30 नवंबर तक रखा गया हैं.वही संवीक्षा की तिथि रविवार 1 दिसंबर से लेकर 2 दिसंबर सोमवार तक चलेगा। जहां अभ्यर्थिता वापसी की तिथि बुधवार 4 दिसंबर को रखा गया है। मतदान 11 दिसंबर को तो वहीं मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात अथवा गुरुवार 12 दिसंबर को होगा।
Show quoted text
■ दरौंदा में पैक्स चुनाव 11 दिसंबर को




Recent Comments