
मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच मामूली कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में लोग कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के दुकानदार व ग्रामीणों ने मांझी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। घायलों में अखिलेश चौधरी 25 वर्ष मुकेश चौधरी 20 वर्ष पूजा कुमारी 17 वर्ष राज कुमार चौधरी 35 वर्ष तथा गिरिजा चौधरी 65 वर्ष शामिल हैं।




Recent Comments