
फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट एवं बेहतर योगदान के लिए चम्पारण के चर्चित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गोपाल
✍देवेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला प्रमुख दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.) बिहार ह्वाट्सएप नम्बर+91 72778 39979 :- फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट एवं बेहतर योगदान के लिए पटना मे भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व फिजियो डा.अली ईरानी के द्वारा सम्मानित हुए चम्पारण के चर्चित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गोपाल
मोतिहारी जिले के बंजरीया प्रखंड के मोखलिसपुर निवासी मोतिहारी शहर के अगरवा माई स्थान के नजदीक स्थित गौतम बुद्ध फिजियोथेरेपी एवं दर्द उपचार क्लिनिक के निदेशक सह संचालक चंपारण के जाने माने चर्चित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गोपाल कुमार सिंह को पटना के बिहार इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सभागार मे ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के द्वारा आयोजित नेशनल जोनल कान्फ्रेंस मे फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट एवं बेहतर योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व फिजियोथेरेपिस्ट डा.अली ईरानी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पटना मे आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन पटना ऊच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, तथा बिहार सरकार के खेल एवं युवा मंत्री शिव चन्द्र राम के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर डा.अवधेश कुमार सोनी, डा. अकिल सिद्दिकी, डा. रवि प्रकाश, डा. जयप्रकाश बादल, डा. हिमांशु भारती, डा. पूर्णिमा कुमारी, डा. अभिषेक सुमन, डा. शुशील माधव, डा. अलका किरण, डा. गोरेलाल, डा. सत्यप्रकाश, डा.ज्योति, अनुप्रिया आदी मौजूद थे।
डाॅ. गोपाल के सम्मानित होने पर डाॅ. प्रभात प्रकाश, डा. मधुर कुमार, डा. ओमप्रकाश, डा. कुमार सौरभ, डा. रजनीश, डा. सुनील कुमार सिंह, डा. दीपक कुमार, डा. अमरेन्द्र कुशवाहा, डा. आर. एन सिंह, डा. नवीन श्रीवास्तव, युवा नेता गोविंद सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह आदी ने बधाई दी है।




Recent Comments