मानव शृंखला को ले बनियापुर में आपूर्ति पदाधिकारी ने की सामीक्षात्मक बैठक

बनियापुर (सारण) : जल जीवन हरियाली को लेकर 19 जनवरी को बनने वाला मानव श्रृंखला का बनियापुर में जिला के वरीय पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने तैयारियों का समीक्षात्मक बैठक किया।जहा उन्होंने बताया कि माइक्रो प्लान में शामिल सभी कर्मी मानव शृंखला निर्माण में दिल से लग जाए।सभो पोस्टों पर मानव श्रृंखला में लोगो को कतारबद्ध कर देना है।यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जिससे पुरे बिहार में समाजिक बुराइयो सहित पर्यावरण की लिए आवश्यक कदम है।जिस कार्यक्रम को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है।वही बिडिओ सुदामा प्रसाद सिंह ने प्रखड के सभी विभाग के कर्मियो को इस बैठक में शामिल करते कहा कि आप सभी के सहयोग से मानव श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम सफल होगा। दहेज उन्मूलन नशा मुक्ति बाल विवाह जैसे अभिशाप से मुक्ति के पर आधारित मानव श्रृंखला में इसके लिए एक लाख लोगो का विशाल शृंखला कतार में लगाना है।अपनी अपनी सूची के अनुरूप सभी जोनल पदाधिकारी सेकयर पदाधिकारी तथा कोआडीनेटर लोगो को कतार में लगेगे यह कार्यक्रम 11:30 से 12 बजे तक होगा।कोई कही कोताही न हो इसके लिए हम सभी को मिलकर करना है।हमारी तैयारी अंतिम दौड़ में है ।इसके लिए स्कूली बच्चे प्रभात फेरी के माध्यम से प्रचार प्रसार तो कर रहे है।जनप्रतिनिधि व् विभागीय कर्मी भी वतावरण निर्माण के लिए कार्य कर रहे है।मौके पर सीओ स्वामीनाथ राम, सीडीपीओ रेणु कुमारी, जीविका के बीपीएम विकास मित्र शिक्षा विभाग के बीआरपी आसमोहम्मद सत्येंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे।