पूर्व विधायक ने चलाया परिवार संपर्क अभियान
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के माला , शेरपुर , घेघटा गाँव मे पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी के नेतृत्व मे परिवार संपर्क अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के माध्यम से लोगो को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया ।

पूर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जनता के उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जैसे जनधन योजना , अटल पेंशन योजना , सौभाग्य योजना , हर घर बिजली योजना , उज्वला योजना सहित अनेक योजनाएं चलायी जा रही है जिससे सबों को लाभ लेने की जरुरत है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा नेता पुर्व सरपंच योगेन्द्र सिंह , जनार्दन सिंह , राजु कुमार , गौड़ीशंकर सिंह , पिंटु मिश्रा , ओमप्रकाश सिंह , गणेश माँझी , मनोरंजन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे ।