माँझी(सारण)। माँझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मांझी दक्षिण टोला गांव के समीप दो ऑटो की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में चालक सहित तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें प्रथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि एक ऑटो माँझी से ताजपुर तेज गति से जा रही थी तभी विपरीत दिशा से एक तेज गति से आ रही ऑटो से भीड़ गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो एक दूसरे में समा गये। वही ऑटो में वैठे दो महिला यात्री समेत चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनो घायलों को मांझी पीएचसी लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये छपरा रेफर कर दिया। घयलों में उत्तर टोला निवासी बिजय भगत की 18 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी, अरियांव गांव के शहजादा की पत्नी तमन्ना एवं चालक रिविलगंज के इनई निवासी धर्म नाथ सिह का पुत्र भुटेली शामिल है। पुलिस दोनों ऑटो को जप्त कर मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments