
सिवान की नवनिर्वाचित सांसद कविता सिंह की मढ़ौरा में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भब्य स्वागत, अपनी जीत को जनता का जीत बतायीं
मढ़ौरा : सिवान के नवनिर्वाचित सांसद कविता सिंह की मढ़ौरा पंहूचने पर जदयू कार्यकर्ताओ ने सारण के जिला परिसद अध्यक्ष मिना अरुण के अगुवाई में भब्य स्वागत किया। रविवार को नगर में प्रवेश करते ही सांसद कविता सिंह की मढ़ौरा के धेनुकी चौक पर दर्जनों की संख्या में आगमन के इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर स्वागत किया।फिर सांसद श्री मति सिंह जब अवारी गांव में जिला परिसद अध्यक्षा मीणा अरुण के पैतृक आवास पर पहुंची तो वहां मौजूद जदयू समर्थकों ने सांसद की गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मान प्रकट किया।यहां पर भी सांसद का जिला परिसद अध्यक्षा मिना अरुण द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
सारण से मिल रहे अपार स्नेह-प्यार को सांसद ने यहां के लोगो के प्रति कृतज्ञता जताते हुए सारण कमिश्नरी के विकाश में अपनी सर्वस्व क्षमता को लगाने की बात कही।नीतीश कुमार के बयां ‘बिहार में एनडीए की जीत बिहार की जनता की जीत है’ में हामी भरते हुए कही की बिहार लोकसभा चुनाव में भारी संख्या में एनडीए सांसदों की जीत सही मायने में बिहार की जनता की जीत ही कही जाएगी।

संक्षिप्त में अपनी प्राथिमिकताओ को गिनाई और जिम्मेवारी से लोगो के अपेक्षाओं पर खड़े उतरने की अपनी वचन वद्धता को भी दुहरायी।इस मौके पर मुखिया मनोरंजन सिंह उर्फ भोलू सिंह,पूर्व मुखिया गणेश सिंह,दिलीप सिंह,सुबोध सिंह,कामेश्वर सिंह,अधिवक्ता प्रभुनाथ सिंह,उमेश सिंह,राजू सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments