मांडलगढ़ राजस्थान उप चुनाव: कांग्रेस 9 को व भाजपा 10 को फार्म भरेगी, जनता में चर्चा-कौन ? कैसे,कार सेवा करेगी 

🌈 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ]..✍🏻मांडलगढ़ विधानसभा उप चुनाव का बिगुल बज गया है और टिकट की घोषणा के साथ ही विधानसभा रूपी मंदिर में विधायक चुने जाने को लेकर दोनो दल जनता जनार्दन की पूजा रूपी आव – भगत कर प्रचार शुरू करने के लिये अलख जगायेंगे ?

💢 कांग्रेस ::– जानकारी के अनुसार कांग्रेस के युवा नेता पूर्व में पराजित रहे प्रत्याक्षी विवेक कुमार धाकड 9 जनवरी को हजारो समर्थको के साथ मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उप चुनाव हेतु इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट से नामांकन दाखिल करेगे । इसके लिये प्रमुख रूप से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी. पी . जोशी भी मौजूद रहेगे ? इस हेतु बस स्टेण्ड पर सभा होगी जिसमें नेता सम्बोधित करगे फिर जुलुस के रूप में उपखंड अधिकारी [ निर्वाचन ] गोपालसिंह शेखावत के समक्ष उपस्थित होकर विवेक कुमार धाकड का नामांकन दाखिल करायेगे । गहलोत व जोशी के आगमन को लेकर कांग्रेस जनो में भारी उत्साह है ।

💢 भाजपा ::– मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिये भाजपा से युवा दिलो की धडकन जिला प्रमुख शक्तीसिंह हाडा अपना नामांकन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी के रूप में 10 जनवरी को जुलुस के रूप में दाखिल करेगें । सूत्रो के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आ सकती है ।

🌈 :कांग्रेस से गहलोत व जोशी के आने को लेकर अब भाजपा खेमे मै भी उठक पटक शुरू हो गई है और चुनाव कांटे के होने को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी फार्म भरने के दिन लाने के प्रयास तेज हो गये है । इस दौरान राजे आयेगी या नहीं कोई स्पष्ट नहीं है ?

🤷‍♀दोनो दलो के प्रत्याक्षी युवा व खनन व्यवसायी होकर लोकप्रिय है । लेकिन पिछले दिनो चली गुटबाजी की हवायें दोनो दलो में अब भी चल रही है और इसकी रंगत कार सेवा के रूप में गर्म रहेगी या ठंडी 15 जनवरी बाद पता चलेगी ? यहां पर कांग्रेस पहले भी कार सेवा [ गुटबाजी ] से ही हारती रही है ।

🤼‍♂ सारांश : इस उप चुनाव का निचोड निकालना बेमुशकिल दिख रहा है और टक्कर 19–20 की रहेगी ऐसी संभावना है । कांग्रेस गुटबाजी तौडकर ” विवेक ” से काम करेगी तो विवेक का दम मजबूत दिखाई देगा और भाजपा एकजूट होकर ” शक्ती ” लगायेगी तो शक्ती सिंह की नैया पार होगी ? फिलहाल इस आर पार की लडाई में …. कौन जितेगा और कौन हारेगा …तथा गुटबाजी की चर्चाओ के साथ दौनो तरफ की ‘” कारसेवा ‘” से … किसको मिलेगा ” मेवा ” … आगे समय रहते .. कब …क्यों … कहां …और …कैसे …रहेगा व दिखेगा दोनो दलो का .. हाल … चाल … यह ,,, राम ही जाने ?? 🤷‍♀ 🤷🏼‍♂… जयहिन्द् 🇮🇳 🙏