
4 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह की युद्धस्तर पर तैयारी चालू, तैयारी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए मोतिहारी (पू.च.) से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट:-मोतिहारी 4 फरवरी को होने वाले विवाह हो तो ऐसा कार्यक्रम के तहत 521 जोड़े शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नगदाहां सेवा समिति द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह की युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है।

इसका आयोजन पिछले चार साल से हो रहा है, अब इसकी पहुंच बिहार के सुदुर इलाकों से लेकर नेपाल तक पहुंच गई है। दहेज रूपी सामाजिक बुराई के विरूद्ध इस समिति ने जो संघर्ष शुरू किया है, इसकी प्रशंसा चारों ओर हो रही है। जिस शाही अंदाज में एक जगह पर समिति इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन कराती है, वह मिसाल है।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर समिति के पदाधिकािरयों की बैठक रविवार को स्थानीय बरियारपुर होमगार्ड के मैदान के समीप समाजसेवी मनोज पासवान के आवास पर डा.अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना गिरि ने कहा कि इस बार कार्यक्रम अतुलनीय होगा। आयोजन स्थल की अनुमति प्रशासन से मिल गई है। शादी को लेकर निबंधन का काम तेजी से चल रहा है।
उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से अपील की कि वे शीघ्र ही स्थानीय कार्यालय में आकर निबंधन करा ले। वहीं डा.शकील सिद्दिकी, अमित सेन, अमरेन्द्र सिंह, प्रहलाद गिरि, राकेश कुमार ओझा, अवधेश कुमार, रवीश मिश्रा, अंजनी अशेष, डा.सत्येन्द्र ने कहा कि इस समारोह से आम लड़कियों की शादी को लेकर अभिभावक उतने चिन्तित नहीं है, जितना पहले हुआ करते थे। उनकी चिंता का समाधान नगदाहां सेवा समिति बन रही है।
मंच संचालन संजय कुमार रमण व धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ पांडेय ने किया। मौके पर डा.ओमप्रकाश, डा.उमेश चंद्रा, मनोज पासवान, सरफराज अहमद, खुशबू कुमारी, नीलम सिंह, राकेश कुमार, रोचक झा, पीयूष रंजन, राजन श्रीवास्तव, टुन्ना गिरि, बब्लू श्रीवास्तव, व्यकटेश शर्मा, मनोज गिरि, अरूण गिरि, मोहन गिरि, मुनटुन श्रीवास्तव, राजेन्द्र, रमेश पंडित आदि मौजूद थे।




Recent Comments