कुमार विश्वास और केजरीवाल दोनो पार्टी के सम्मानित नेता : टुन्ना       स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया हेतु आवश्यक है मतभेद
संवाददाता, छपरा
 राज्य सभा के मूद्दे पर पर छिड़े विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि अरबिन्द केजरीवाल और कुमार विश्वास दोनो ही पार्टी के सम्मानित नेता है।विवाद पूरी तरह पार्टी का अन्दरूणी मामला है।जिसे आपस में बैठकर केन्द्रीय नेतृत्व सुलझा लेगी।किसी भी मूद्दे पर मतभेद होना स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सामान्य अंग है।जिसे तूल नहीं दिया जाना चाहिए।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुमार विश्वास को सुरक्षित रखा गया है।ताकि समय आने पर हम अपने हथियार का प्रदर्शन कर सके। 

श्री टुन्ना ने कहा आम आदमी पार्टी एक है और एक रहेगा।उन्होने कहा कि किसी कारणवश पार्टी से अलग हो गए तमाम नेताओं को एकजूट करने की कवायद चल रही है ताकि मजबूती से बिघटनकारी शक्तियों को करारा जवाब दिया जा सके।आप ने राज्यसभा के लिए जिन तीन नामों को प्रस्तावित किया है।वे सब अपने क्षेत्र के महानायक है।राज्यसभा मे जाकर वे आम आदमी का ही प्रतिनिधित्व करेंगे।