पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया विद्युत विभाग की ओर से नई तकनीक व अन्य विकास की लाख दावे होने के बावजूद उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है ।ऐसा ही एक वाक्या बेतिया के महेंद्र कॉलोनी स्थित उपभोक्ता सुरेंद्र राव से संबंधित हैं ।श्री राव ने 24 मई 17 को विद्युत विपत्र के अनुसार 1465 रुपया जमा किया है ।फिर मई का विपत्र देख तो उपभोक्ता के होश ही पख्ता हो गए ।इस मई माह में 56 हजार 5 सौ 35 रुपया का विपत्र आया है ।उपभोक्ता सेवानिवृत कर्मचारी हैं ।वे विभागीय चक्कर काटने में अक्षम हैं ।उन्होंने विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखकर विपत्र में सुधार करने की गुहार लगाई है ।उन्होंने यह भी गुहार लगाया है कि विपत्र में भारी गड़बड़ी न हो ।




Recent Comments