✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से रोहित सिंह परमार 

🔴सीवान थाना क्षेत्र के आंदर ढाला रेलवे ओभर ब्रिज के पास से मंगलवार की शाम पुलिस गस्ती के दौरान पुलिस को एक स्कूली छात्र के बैंग से विदेशी शराब की बोतलें पाए जाने से पुलिस सहित आम लोग भी आश्चर्यचकित है ।
गौरतलब हो कि नगर थाना के एएसआई सरोज कुमार  मंगलवार की शाम गस्ती कर रहे थे तभी शंका के आधार पर उन्होंने एक स्कूली छात्र का बैग चेक किया तो आश्चर्यचकित रह गए,  क्योंकि छात्र के बैग से 85 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ । पुलिस ने तत्काल छात्र व उसके साथ चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । बता दे कि छात्र के साथ गिरफ्तार वीरेंद्र महतो जिसकी उम्र 60 वर्ष है गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र का रहनेवाला वाला है ।वहीं उसके साथ जो छात्र पकड़ा गया है वह  पन्द्रह वर्षीय  अभिषेक कुमार है जो इसी थाना क्षेत्र के सिसई गाँव निवासी जवाहिर मांझी का पुत्र है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की तलाशी लेने पर स्कूल बैग में रखा हुआ 85 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। दोनो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है ।