एकमा सीएचसी में गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
संवाददाता, एकमा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान 130 महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ इमरान हुसैन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के उपचार के बाद उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।
महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉ वंदना, डॉ अमित तिवारी, डॉ अहमद अली, डॉ संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments