सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए-अशरफ

एक दिन मे  सात कार्यक्रम व सभाएं

जुल्फीकार अली खिलची बाड़मेर 27 मार्च। राजस्थान उर्दू अकादमी के चेयरमेन राज्यमंत्री अशरफ अली ने शहर के बच्चों के विद्यालय फ्यूजर लिंक व गणेश विद्या मन्दिर,मुख्यमंत्री आवास योजना, हाथी तला, शिवकर व इन्द्रा काॅलोनी बाड़मेर में कार्यक्रमों में शिरकत की। हाथीतला में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार, राजस्थान सरकार योजनाओं को जनता जागरूक रहकर लाभ उठाये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरी दुनिया में हिन्दुस्तान का नाम रोशन किया और उनके स्वच्छ भारत के अभियान में सहयोग दे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का एक सपना है सबका साथ सबका विकास, सरकारी योजनाओं कार्यकर्ता व जनता जागरूक रहकर प्रचार प्रसार कर उसका लाभ उठाये।