सारण : बोर्ड की परीक्षा में 425 अंक प्राप्त कर रत्नेश ने स्कूल व परिवार का मान बढाया 

अमनौर से अरुण कुमार सिंह की रिपोर्ट 
अमनौर। बोर्ड की परीक्षा का परिणाम नेट पर नहीं होने की वजह दो दिनों से हताश रत्नेश कुमार अब देर से ही सही  अव्वल परिणाम से घर में खुशियां ही खुशियां छा गयी है ।  अमनौर के कैतुका लच्छी हाईस्कूल से दिये गये बोर्ड परीक्षा में   रत्नेश कुमार  को 425 अंक प्राप्त हुए है ।इन्हें साईन्स में  100 में 100 , मैथ में 90 ,संस्कृत -73 व हिन्दी में 85 अंक मिले है । इधर बेटे की परिणाम से पिता राजकुमार  राय व मां सरिता देवी फूले नहीं समा रही है ।उनका कहना था कि दो दिनों तक नेट पर बेटे की रिजल्ट नहीं आने तक हम सभी काफी हतोत्साह हो गये थे । 15 -16 घंटे इतनी कड़ी मिहनत के बावजूद परिणाम नहीं आना समझ से पड़े था । हालाकि पेपर में फर्स्ट डिविजन से परिणाम निकला था। अब रिजल्ट नेट पर आने से घर में खुशियां ही खुशियां लौट आयी है ।आस – पड़ोस के साथ पंचायत के मुखिया पति सुनील कुमार साह पहुंचे छात्र रत्नेश को शाबाशी दी । कहा आर्थिक मदद कर आगे बढायेंगे ।छात्र  था कि सफलता पाने में मां – पिता के साथ – साथ शिक्षक  अरविन्द दुबे  का महत्वपूर्ण योगदान है ।