
मांझी में रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत सिरकटी शव
मांझी(सारण):छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन से डेढ़ किमी पूरब रेल पटरी पर पड़े एक युवक का सिर विहीन क्षत विक्षत शव मांझी पुलिस ने बरामद किया है। तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरे रंग का टी शर्ट पहने हुए था। तथा शव के समीप खून से लथपथ एक लुंगी का चिथड़ा पड़ा हुआ था। सिर का कहीं अता पता नही था। लोगों में इस बात की चर्चा थी कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से अपराध कर्मियों ने शव को रेल ट्रैक पर डाल दिया तथा सिर कहीं अन्यत्र गायब कर दिया। चूंकि धड़ दो टुकड़ों में विभक्त था। और शव को देखकर पहचान पाना मुश्किल था। घटना गुरुवार की देर रात्रि की बताई जाती है।




Recent Comments