
पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,स्टेट हाइवे को घंटो जाम कर किया प्रदर्शन
मढ़ौरा.शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड के मंझावलिया में एसएच 90 पर सैकड़ो की संख्या में आसपास के जूटे ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर घंटो रोड जाम कर प्रदर्शन किया।जिसमें रसूलपुर पंचायत के सिसवा, रसूलपुर, मझवलिया , औदालपट्टी आदि गावो के सैकड़ो महिला व पुरुष शामिल थे।खबर है कि सुबह से ही लोग छपरा- मशरख मुख्य मार्ग एसएच 90 को मझवलिया के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे और बिजली और पानी को लेकर जमकर बवाल किया। स्थानीय लोगो का कहना है कि पंचायत क्षेत्र के अधिकतर घरों के चापाकल सुख गये है।जिससे पानी की किल्लत हो गई।इस पंचायत में विश्व बैंक की मदद से पानी की टंकी भी दो वर्षों से लगी है,लेकिन पंचायत वासियो को 10 दिनों से बिजली का लो वोल्टेज के कारण पानी नहीं मिल रहा है।वही आंधी से प्रभावित बिजली आपूर्ति तीन दिनों से बिजली बहाल नही हो पा रही रही है। जिससे लोगो की जिंदगी बेहाल हो गई। लोग तत्काल पानी और बिजली व्यवस्था सुधारने के साथ ही इसका स्थाई निदान करने की मांग कर रहे थे।मालूम हो कि उक्त पंचायत ने कुल 13 वार्ड है।जिसमे 09 वार्डो में पानी की कनेक्शन हुई है । जबकि अन्य चार वार्ड में पीएचइडी विभाग द्वारा पानी देना है।लेकिन उस पर भी कोई काम नही हो रहा है। जिससे पंचायतवासियो में आक्रोश है।सुबह करीब साढ़े सात बजे हाथों में टब ,बाल्टी लेकर सड़क पर उतरे महिला – पुरुष 11 बजे तक कड़ी धूप में सड़कों पर डटे रहे।इस दौरान गौरा ओपी पुलिस घण्टो लोगो को समझाती रही। लेकिन पब्लिक समस्या के समाधान नही होने तक नही हटने की बात कह रही थी।पूर्वाह्न
11 बजे के करीब मौके पर मढौरा बीडीओ अमरेश कुमार, सीओ ओमप्रकाश, मढौरा बिजली विभाग के जेई राजीव कुमार पीएचईडी विभाग के जेई
पुण्यदेव कुमार, पीएचईडी विभाग के एई रजनीश कुमार ठाकुर ने पानी टंकी के पास पहुँचकर हंगामे कर रहे लोगो को शांत कराया।इसके बाद मढौरा जेई ने बिजली की व्यवस्था करने की बात कही और तत्काल रूप से वोल्टेज उपलब्ध कराने की बात कही, तब जाकर लोग शांत हुये।




Recent Comments