प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने भारत के पुराने गौरव को पुनर्स्थापित किया है- सेंगर

छपरा। भाजपा छपरा नगर की बैठक मौना बानगंज के शिवशंकर पैलेस में हुई जिसको संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार भारत के भव्य इतिहास को पुनः संवारने का कार्य कर रही है जिसे पिछली सरकारों ने अपनी तुष्टीकरण की नीतियों के कारण नष्ट कर चुकी थीं. अयोध्या में बन रहे भव्य मन्दिर इसका बेहतरीन उदाहरण है जो कि पांच सौ वर्षों के हिन्दुओं के संघर्ष को बिना किसी टकराव के समाप्त कर उसके समक्ष आने वाली बाधाओं को हटवा दिया. इसी तरह काशी नगर के पुराने स्वरूप को पुनर्जन्म देना मोदीजी की क्रांतिकारी योजना है जिसके कारण हर हिन्दू गौरवान्वित होगा. काशी भारत की सांस्कृतिक राजधानी है जिसे हर सरकार ने उपेक्षित किया. इस अवसर पर नगर विधायक सी. एन. गुप्ता ने कल के कार्यक्रम दिव्य काशी- भव्य काशी की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से कल होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक को शांतनु कुमार, विवेक सिंह, गायत्री देवी और गामा सिंह ने भी संबोधित किया. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुशील सिंह ने किया. इस अवसर पर गौतम बंसल, अजय साह, बलवंत सिंह, ममता मिश्र, अनूप यादव, अनिल यादव, शत्रुघ्न चौधरी और श्याम बिहारी अग्रवाल आदि उपस्थित थे.