
मांझी(सारण)। केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून लागू किये जाने के विरोध में महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बन्द मांझी में सफल रहा। बन्द समर्थकों ने मांझी चट्टी के समीप रेलवे ओवरब्रीज के नीचे दरी व बेंच आदि लगाकर घण्टों आवगमन अवरुद्ध कर दिया तथा इसे काला कानून की संज्ञा देते हुए सरकार से वापस लेने की मांग की। बन्द समर्थकों ने मांझी ताजपुर तथा मांझी एकमा मार्ग पर आगजनी कर सरकार विरोधी नारे लगाए। बन्द समर्थकों के हंगामें की आशंका के मद्देनजर प्रखंड व अंचल के गेट पर ताला जड़कर इधर उधर भटकते रहे। प्रखंड राजद अध्यक्ष महेश यादव प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा युवा राजद नेता ई सौरभ सन्नी नेहाल खान लालबाबू चौधरी तथा नागेन्द्र ठाकुर आदि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल रहे। बन्द के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बन्द के दौरान दुकानें खुली रहीं।




Recent Comments