मांझी(सारण) महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय मधेश्वर नाथ मंदिर सहित अनेक शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया तथा पूजा अर्चना की।स्थानीय सोना सती मन्दिर में शुक्रवार अखंड अष्टयाम प्रारम्भ हुआ। उधर गुरुवार से प्रारम्भ कटोखर मदनसाठ डुमरी सरयूपार साधपुर डुमरी आदि गांवों में शिव मंदिर परिसर में 24 घण्टे का अखंड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। ततपश्चात शिव विवाह तथा भजन कीर्तन आदि आयोजित किये गए।कटोखर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा ड्यूमाइगढ़ घाट से प्रारंभ हुई। शिक्षक प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता होगी।