नवादा से स्कार्पियो गायब
जमुई। (सौरभ शेखर) :
नगर परिषद क्षेत्र के सिरचन नवदा मुहल्ले में बुधवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने सुमन कुमार के घर के समीप लगी स्कार्पियो वाहन को अज्ञात चोरों ने चुरा ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह होने के बाद वाहन मालिक कैलाश रावत के पुत्र सुमन कुमार द्वारा टाउन थाना में दी गई। वाहन मालिक सुमन ने बताया कि हमेशा की तरह बुधवार को भी स्कार्पियो वाहन घर के समीप लगी हुई थी। सुबह उठने के बाद स्कार्पियो उक्त जगह से गायब थी। उसके बाद चारो ओर खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद इसकी सूचना थाना को दी गई।




Recent Comments