
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- हाजीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आज प्राचीन मंदिरों में से एक बाबा पातालेश्वर नाथ से कई झांकियां बाबा भोलेनाथ की बारात में निकली और शहर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए अक्षय वट राय स्टेडियम में पहुंची ,जहां पर बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति के द्वारा पुरूस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, स्थानीय विधायक अवधेश सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल तथा नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न झांकियों को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर शहरवासी की अपार भीड़ अक्षयवट राय स्टेडियम में दिखाई पड़ी। इन झांकियों को पुरस्कृत करने के क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री उपस्थित समूह के बीच हर हर महादेव, जय बजरंगबली ,जय राधे-कृष्णा शब्दों से भी जय घोष कर रहे थे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के भी नारे दिए।इस क्रम में एक दृश्य ऐसा भी था जब झांकी में गणेश भगवान बने कलाकार से लड्डू खाते दिखाई पड़े। झांकियों के पुरूस्कार वितरण समारोह में शहर के कई नेता तथा गणमान्य नागरिक भी मंच पर उपस्थित थे।




Recent Comments