मांझी(सारण)। माँझी नव गठित नगर पंचायत स्थित माँझी दक्षिण टोला के रहने वाले प्रभात कुमार दुबे ने इंटर की परीक्षा में 85 प्रतिशत से भी अधिक अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उक्त मेधावी छात्र की पढ़ाई माँझी के सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई। मांझी के दलन सिह उच्च विद्यालय से मैट्रिक उतीर्ण करने के बाद उसने छपरा राजेन्द्र कालेज से इंटर की परीक्षा दी जिसमें उसे 85.4% में अंक मिले। फिजिक्स में दुबे को रिकार्ड 97% अंक हासिल हुए।प्रभात सिविल सेवा की तैयारी करना चाहता है। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया। अपने भतीजे के बेहतर अंक के साथ इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चाचा सोनू दुबे तथा पिता सत्तन कुमार दुबे ने कहा कि हमलोग साधारण परिवार से आते हैं। हमलोगो की तमन्ना है कि हमारा लड़का शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करे।