सारण :छपरा में भ्रष्टाचार के विरोध मे एक दिवसीय धरना
#प्रभाष रंजन

छपरा-
भ्रष्टाचार जन सुधार समिति के बैनर तले लोगो ने अपनी 10 सुत्री माँग को ले कर नगरपलिका चौक पर एक दिवसीये धरना दिये । जहाँ लोगो ने सरकार विरोधी नारे लगाये । सरकार मे बैठे मंत्री और विधायक केवल सुखभोगने के लिये ही होते है । जनता रोजमरा की जिन्द्गी मे भ्रष्ट अधिकारी के कारण अपनी समस्या से जुझ ]रही है| और राजनेता पांच साल के कार्यकाल मे कितना धन जमा करले बस इन्हे इसकी ही चिंता मे लगे है। लोगो की समस्या से इन्हे क्या? उक्त बाते जन सुधार समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन मे कह रहे थे। सरकार की नीति लोगो के कल्याण के लिये नही बल्कि अधिकारी जन के कल्याण के लिये ही बनाइ जा रही है । इस अवसर पर सुनैय्ना सिन्हा अन्नना गोरखनाथ ओझा डा धवना देवी लखपति देवी मानती देवी जगपतिया देवी मनसा देवीशारदा देवी इत्यादि समिल थाा।




Recent Comments