
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा ग्राम निवासी स्व संजय सिंह के पुत्र आदित्य राज ने यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए परीक्षा में पूरे भारत में 17वां स्थान हासिल किया है. आदित्य की सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है, वहीं सहपाठियों समेत सगे संबंधियों का शुभकामना व बधाई देनेवालों का तांता लगा है, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह ने भी आदित्य के घर पहुंच अभिवादन किया है.सामान्य परिवार से ताल्लुक रखनेवाले आदित्य राज ने अपने सफलता का श्रेय भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त व प्रेरणास्रोत अपने दादाजी अशोक कुमार सिंह माता श्रीमति मीना देवी के साथ-साथ , बड़े दादा जी योगेन्द्र बहादुर सिंह (दाढ़ी बाबा) , बहन वंदना, चाचा अजय कुमार सिंह, चाची माला देवी, मौसा प्रोफेसर बी. एन. सिंह व मामा नवीन सिंह, बिपिन सिंह सहित पूरे परिवार को दिया है.आदित्य का कहना है कि पिताजी की हार्दिक इच्छा थी कि उनका बेटा यूपीएससी की परीक्षा पास करे, अपने पिता के आशीर्वाद तथा अपने अथक प्रयासों से हीं मैने सफलता पाया है. आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हीं संचालित एक निजी विद्यालय सरस्वती शिशु निकेतन के शिक्षक गगन कुमार सिंह के सानिध्य में रहकर हुई.आदित्य ने 10वीं तथा 12वीं की शिक्षा उच्च विद्यालय नवादा से प्राप्त किया. इस दौरान आदित्य ने शिक्षक वेद प्रकाश सिंह से भी मार्गदर्शन ली, इसके पश्चात गुरुकुल कंपटीशन प्वाइंट में अपने गुरु शशि शेखर सिंह के दिशा निर्देश में लक्ष्य हासिल करने का टार्गेट बनाकर दृढ़संकल्प के बीच कंपटीशन की तैयारी की.आदित्य का कहना है कि शशि शेखर सर दर्जनों छात्र-छात्राओं के सपनों को उड़ान भरने में मदद की है.




Recent Comments