सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आकर हुआ मौत
मांझी (सारण)। छपरा बलिया रेलखंड पर निर्माणाधीन मांझी रेलवे स्टेशन के समीप डाउन सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कौरुधौरु गांव निवासी गुर दयाल भगत का पुत्र प्रमोद भगत 27 वर्ष बताया जाता है। मांझी थाना पुलिस ने शव का शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक की जेब में रखे आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
दो भाई तथा दो बहनो में में वह सबसे छोटा था। मृतक का कल तिलक होना था। घर के लोग तिलकोत्सव की तैयारी में लगे थे। कल तरैया थाना क्षेत्र के अरदेवा से तिलक आने वाला था। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी दल बल के साथ पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर परिजनों की दहाड़ व चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। तथा आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।




Recent Comments