
महाशतचण्डी यज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप बनकर तैयार,26 फरवरी से होगा शुभारंभ
तरैया(सारण)।19.02.2019:
प्रखण्ड के चंचलिया पंचायत के भलुआ बाजार पर आगामी 26 फरवरी से आयोजित महा शत चण्डी यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो गया है।यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह चंचलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि यज्ञ 26 फरवरी से शुभारंभ होकर 07 मार्च तक चलेगा।महायज्ञ में उज्जैन के 21 तपस्वी साधुओं का दर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।इसके अलावे रामचरित मानस प्रवचन एवं वृंदावन से आये रामलीला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।महायज्ञ का संचालन श्री श्री 108 श्री तपस्वी नारद जी महाराज कर रहे है।बच्चों के लिए महायज्ञ में मौत का कुआ, झूला,ब्रेक डांस, जादूगर,मीना बाजार एवं अन्य मनोरंजन आकर्षण का केंद्र रहेगा।




Recent Comments