वाहन चेकिंग में 15 लाख 74 हजार 620 रुपये की कफ सिरफ जप्त,तरैया थाना में एफआईआर दर्ज

तरैया(सारण) :19.02.2019
वाहन चेंकिंग के दौरान नशे में उपयोग होने वाली 15 लाख 74 हजार 620 रुपये की कफ सिरफ पुलिस ने जप्त किया है।इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर ने ट्रक चालक,ट्रक के पुराने और नये मालिक तथा ट्रांसपोर्टर एजेंसी मालिक पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें ट्रक चालक झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला के सतगाव थाना के सेलारी गाँव निवासी पप्पु यादव,पुराने वाहन मालिक सुपौल जिला के कोशी प्रोजेक्ट निर्मली निवासी महेंद्र खरगा एवं नये ट्रक मालिक सह ट्रांसपोर्टर एजेंसी मालिक के भाई गुड्डू झा और माँ भगवती ट्रांसपोर्टर एजेंसी के मालिक दरभंगा जिले के लक्ष्मीनगर निवासी ब्रजेश कुमार ठाकुर को अभियुक्त बनाया गया है।

दवाइयों की जाँच कर रहे ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर और शशिभूषण कुमार ने बताया कि 15380 बोतल कफ सिरफ है।जिसका बाजार मूल्य 15 लाख 74 हजार 620 रुपये है।इसमें अधिकांस डायलेक्स और इस्कूफ कफ सिरप है।जिसका उपयोग नशे में व्यापक रुप से होता है।तथा उसका ब्लैक मार्केटिंग भी किया जाता है।चालक द्वारा परचेजिंग लिस्ट नही दिखाया गया है।इसका अवैध रूप से ट्रांसपोर्टिंग किया जा रहा था।दावा निर्माण कम्पनी से भी इस बारे में क्रोस्पॉन्डिग किया जा रहा है कि आपकी कम्पनी की दवा की इतनी बड़ी खेप बिना परचेजिंग बिल के कैसे जा रही है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी दवा माँ भगवती ट्रांसपोर्टर एजेंसी तारवारा,सिवान से लोड कर ट्रांसपोर्ट नगर पटना जा रहा था।वाहन चेकिंग के दौरान चालक द्वारा विक्रय विपत्र प्रस्तुत नही किया गया तो ट्रक को जप्त कर लिया गया।और उसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर की दी गयी।जिसके जांचोपरांत मामला उजागर हुआ है।




Recent Comments