• पिछले दो महिनों से गरीबों में लगातार कर रही राहत सामग्री का वितरण

भेल्दी(सारण)। अमनौर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी एवं समाजसेवी पूनम राय ने अमनौर में कोई भूखा नहीं रहें अभियान के तहत सोमवार को अमनौर विधानसभा के पैगामित्रसेन पंचायत के इसेपुर नोनियाटोली, कोरेया पंचायत के कोरेयां पश्चिम टोला , नोनिया टोली ,हकमा आदि गांवों में सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों असहायों, कामगार देहाडी मजदूरों के बीच आंटा,चावल,आलू आदि राशन सामग्री का वितरण किया।पूनम राय ने बताया कि उनके द्वारा पिछले दो महिनों से लगातार लाॅक डाउन की अवधि से हजारों बेहद गरीब ,असहाय लोगों को राशन खाद्यान्न सामग्री चावल ,आंटा,आलू , मास्क और साबुन का वितरण कर कोरोना संकट में मदद किया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।इस दौरान मुख्तार कुमार राय, भीष्म यादव ,सोनू प्रसाद ,डाॅक्टर छोटेलाल महतो सुकेश सवाली , कोरेया पंचायत के समिति जयराम महतो ने सहयोग किया।