ED ने राइस मिल मालिक की करोड़ों की संपत्ति जब्त की

रिपोर्ट / सन्नी भगत
पटना : बिहार के नवादा और नालंदा स्थित राइस मिल के मालिक पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 4.21 करोड़ की संपत्ति जब्त की। राइस मिल के मालिक का नाम दिनेश गुप्ता है जिसपर ईडी ने ये कार्रवाई की है। दिनेश गुप्ता की राइस मिल पावापुरी में स्थित है। इससे पहले ईडी ने पिछले महीने ही धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मिलरों की साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति को जब्त कर ली थी। ये तीनों मिलर नालंदा जिले के ही रहने वाले हैं और इनकी राइस मिल इसी जिले में स्थित हैं।
ईडी की विशेष टीम ने इनके सभी बैंक खातों समेत तमाम अचल संपत्ति को जब्त कर लिया था। जांच में यह बात सामने आयी कि इन मिल मालिकों ने बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम से धान का उठाव किया और जिसके एवज में उन्हें धान उठाव का 67% चावल निगम को वापस करना था।
लेकिन उन्होंने चावल को वापस नहीं किया और इसे बाजार में बेच दिया। इससे उन्होंने करोड़ों की अवैध संपत्ति जमा कर ली और कई बैंक खातों में इन अवैध रुपये को जमा कर दिया था। इनकी संपत्ति हुई थी जब्त 1. पुरुषोत्तम जैन, रामदास एग्रो इंडस्ट्री 2. पंकज कुमार, प्रीति राइस मिल 3. राजेश लाल, मॉडर्न राइस मिल