
महाराजगंज के महागठबंधन प्रत्याशी रणधीर सिंह ने मांझी क्षेत्र में चलाया जन-संपर्क अभियान
मांझी : महाराजगंज के महागठबंधन प्रत्याशी रणधीर सिंह ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ मांझी विधान सभा क्षेत्र के दाउदपुर, बलेसरा, पिलुई, कोहड़ा बाजार, इनायतपुर, बेलदारी, शीतलपुर, बरेजा, ताजपुर मियाँ पट्टी ,मांझी थाना बाजार शनिचरा बाजार, मांझी चट्टी सहित एक दर्जन गांवों में गहन जन-सम्पर्क किया और जनता से नामांकन के पूर्व आशीर्वाद मांगा। छपरा-सीवान मुख्य-मार्ग पर साधपुर छतर व दाउदपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने बैंड-पार्टी के साथ माला पहना कर व गमछा प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद रणधीर सिंह दाउदपुर बाजार वासियों से मिले। उन्होंने आगामी 16 अप्रैल को चुनाव के लिए नामांकन के दौरान एकजुटता दिखाने व अधिक से अधिक संख्या में सभा में शामिल होने की अपील की। उसके बाद वे भाड़ी समर्थकों के साथ अन्य जगहों पर सम्पर्क के लिए निकल गए। रणधीर सिंह ने कहा कि निवर्तमान सांसद के कथनी व करनी से महाराजगंज की जनता काफी नाराज है। वह महागठबंधन के पक्ष में पूरी तरह गोलबंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार ने अपने मतदाताओं से दर्जनों मुद्दों पर वादा खिलाफी की है। यही वजह है कि वर्तमान सांसद को हरेक क्षेत्र में अपने समर्थकों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है। जबकि मुझे सभी हिस्सों में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद से मै नेता नही बल्कि महाराजगंज का बेटा बन कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करूंगा। जन-सम्पर्क अभियान में पुरुषोत्तम सिंह, जितेंद्र सिंह, केशव सिंह,ई सौरव सन्नी अमरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह,विजय सिंह जय प्रकाश सिंह ओम प्रकाश कुशवाहा, डॉ. जलील, मन्नान खां, पुरुषोतम सिंह, उमाशंकर ओझा कृष्णा सिंह पहलवान, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह लालबाबू चौधरी सहित विभिन्न वाहनों से बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।




Recent Comments