राज्य स्तरीय कुरआन किरअत मुकाबला जयपुर मे, प्रथम तीन विजेताओं को मिलेगा मक्का मदीना की ज़ियारत
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान
जयपुर 1 मई। राजस्थान मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी व अंजुमन सोतुल कुरआन की ओर से होने जा रहे राज्य स्तरीय मुकाबला किरअत -ए-कुरआन के आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता की गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ आज़म बैग और सह संयोजक हाजी शाहीद मोहम्मद ने होने जा रहे मुकाबले के बारे में पत्रकारों को सम्बोदित करते हुए कहा कि कुरान -ए-पाक अल्लाह की किताब सारी मानवता को सम्भोदित करती है। इसकी हिदायत ,नसीहतें और बरकतें पुरे विश्व के लिए हे जैसे हम हवा ,पानी, सर्दी,गर्मी,बरसात आदि से लाभान्वित होते हें इसी तरह ईश्वर की ओर से अवतरित पवित्र ग्रंथ भी सबको लाभ पहुंचाने और सच्चा मार्ग दिखाने के लिए हे।
मुस्लिम समाज का दुर्भाग्य है कि उसने इस पवित्र ग्रंथ को मात्र याद करने और सवाब के रूप में पढ़ने तक ही सीमित कर दिया है। अपितु ये पवित्र ग्रंथ पुरे विश्व के लिए मार्गदर्शक और सफलता की कुंजी है।
डॉ आज़म बैग ने बताया कि राजस्थान मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी एवं अंजुमन सोतुल कुरान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में ये मुकाबला करबला जयपुर स्थित हज हाउस में आयोजित होगा। जिसमें राज्य के सभी मदरसों से स्कूल से छात्रों और कुरान के कारियो को आमंत्रित किया गया हे।कार्यक्रम के सह संयोजक हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि आयोजन समिति की ओर से मुकाबले में शामिल होने वाले कारी साहेबान के लिए 10 पुरस्कारों की घोषणा की गई है जिसे नकद राशी के रूप में दिया जाएगा। जिसमे प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये द्वितीय पुरस्कार 51,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 31000 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 21000 ,11000 रुपये के और 5000 के पांच पुरस्कार और दिए जाएंगे। पहली बार प्रथम 3 विजेताओं को मक्का मदीना( उमराह )की ज़ियारत भी कराई जाएगी।
भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले इस मुकाबले के सफल आयोजन के लिए 1 प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है । जिसमे संयोजक डॉ आज़म बैग को बनाया गया। सहायक संयोजक हाजी शाहिद मोहमद,अमीन कागज़ी ,हाफीज़ शकील और क़ारी युसरा परवीन को बनाया गया।हज हाउस में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ के बैठने का अलग से इन्तेज़ाम किया गया है ।




Recent Comments