दुगोला चैता के आयोजन का दर्शक-श्रोताओं ने जम कर उठाया आनंद

मांझी : प्रखंड के जई छपरा गांव स्थित ब्रह्म-स्थान परिसर में श्री गंगा राम पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम के समापन पर गुरुवार की रात दुगोला चैता का भव्य आयोजन किया गया। जिसका बड़ी संख्या में जुटे दर्शक-श्रोताओं ने जम कर आनंद उठाया। शुभारंभ में युवा नेता शैलेंद्र गिरी , नरेंद्र मिश्रा, जयप्रकाश महतो , हरेराम पाण्डेय, राजू पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, नितेश पाण्डेय ,राकेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से गायक कलाकारों को माला वा अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया। आरा के चर्चित व्यास स्वामीनाथ यादव ने गणेश वंदना के बाद सदाबहार चैता की शुरुआत की तो श्रोता झूम उठे। उसके बाद जवाब में छपरा जिले के प्रसिद्ध लोक गायक और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गुरु रहे कमला कांत मिश्रा ने टीम के साथ अपने खूबसूरत व अनूठे अंदाज में चैता की शुरुआत की तो लोग मस्ती में नाच उठे। श्रोता देर रात तक अपने स्थान पर जमे रहे। आरंभ में नन्हे कलाकार विकास पाण्डेय और अनुज कुमार ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया। मंच का संचालन मुकेश कुमार पंडित पिंटू ने किया। मौके पर पूर्व मेयर दिल्ली रूदल बैठा, बंटी पाण्डेय, रजत श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सुरेश पाण्डेय, संतोष पटेल, विश्वजीत पाण्डेय, राजा राम, शंभु राम, अवधेश राम, हरेन्द्र पंडित, मनोज लाल, अवधेश पाण्डेय, स्वामीनाथ यादव, जीतन पाण्डेय, आलोक पाण्डेय आदि मौजूद थे।