
महर्षि दधीचि आश्रम सह उमानाथ मंदिर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव 24 अगस्त से 27 अगस्त तक मनेगा
————————————–
छपरा : महर्षि दधीचि परिसर मे 24 अगस्त शनिवार से 27 अगस्त तक 4 दिवसीय श्री कृष्ण झुलनोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।इस महोत्सव मे देश के जाने माने कलाकार कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी प्रस्तुत करेगे।प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे रात्री तक भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगें।साथ ही भगवान कृष्ण का छठीहार महोत्सव 29 अगस्त शुक्रवार को संपन्न होगा और शहर का अति प्राचीन कटैया बाबा के मंदिर सोना पट्टी के दक्षिण में बिशाल भंडारे का आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा किया जाएगा।

युवा क्रांति के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें शहर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

सभी गणमान्य व्यक्ति इतना ज्यादा उत्साहित थे कि वह तेज बारिश के बाद भी अपने आपको शामिल होने से नहीं रोक पाए और वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें रंग बिरंगे फूल एवं फलदार पौधे गमला सहित पौधा लगाया गया ।जिससे कैंपस खूबसूरत और हराभरा दिखने लगा।अरुण पुरोहित के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए विजय राज ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं जिसे प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि अपने जीवन में एक पेड़ लगाते हुए उसकी रक्षा एवं देखभाल अवश्य करना चाहिए जैसे वृक्षारोपण के फायदे को समझाया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से परशुराम राय, प्राचार्य अरुण सिंह,अर्जुन सिंह, झरिमान राय, प्रो बैजनाथ मिश्र, गुड्डू कुमार,लक्ष्मी नारायण गुप्ता,मदनमोहन सिंह,विवेक चौहान, मनीष मणि,सत्या सावन, गोलू राज,सागर गुप्ता,रितेश गुप्ता,हरेन्द्र राय, शामिल थे।




Recent Comments