मढ़ौरा में 31 मार्च रविवार को भी बिजली बिल होंगे जमा

मढ़ौरा. बिजली विभाग ने वितीय वर्ष के अंतिम दिन भी राजस्व वसूली मे वृद्धि व उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी बिजली बिल जमा लेने की व्यवस्था की है। मढ़ौरा में विभागीय स्थानीय कार्यालय 31 मार्च रविवार को भी 10 बजे दिन से 4 बजे शाम तक खुला रहेगा।

सहायक विधुत कार्यपालक अभियंता देवेन्द्र कुमार राम ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को विशेष व्यवस्था की गयी है। ताकी विभाग कों भी वितीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार होने के कारण राजस्व वसूली प्रभावित नहीं हो और कामकाजी लोग भी अवकाश के दिन बिजली बिल जमा करा सकें। इसके लिए कार्यालय का जमा काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया हैं.ज्ञात हो कि विभागीय स्तर पर बिल जमा करने के लिए ऐसी व्यवस्था समय-समय पर की जाती है।




Recent Comments