वैशाली :स्वतंत्रता सेनानी स्व.युगेश्वर ठाकुर उर्फ़ भुल्लर ठाकुर को स्मरण करे युवा पीढ़ी :-साईकल मैंन रतन रंजन
हाजीपुर

पूरे बिहार राज्य मे साईकल से चक्कर लगा कर रतन रंजन बिहार वासियो को दहेज प्रथा,बाल बिबाह मुक्त बिहार बनाने को जागरूक कर रहे है।उसी क्रम मे वर्तमान मे वैशाली जिले के भ्रमण के दैरान रतन रंजन मानपुरा ग्राम के स्वतंत्रता सेनानी स्व.युगेश्वर ठाकुर उर्फ़ भुल्लर ठाकुर के आवास पहुचे,और रात्रि विश्राम कर उनके बारे मे उनके परिजनों से जानकारी प्राप्त किया।आज अहले सुबह स्वतंत्रता सेनानी भुल्लर ठाकुर के आवास पर उनके स्मृति मे तथा उनके ग्राम के मध्य विद्यालय मे प्रधानाध्यापक बिंदु देवी के मौजुदगी मे पौधारोपण किया गया,साथ ही बिद्यालय मे बच्चो एवं ग्रामीणों को स्वतंत्रता सेनानी भुल्लर ठाकुर के जीवन वृत्त,दहेज़ प्रथा, बाल बिबाह पर अपना पक्ष रखा ।मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र सतीस ठाकुर,बरुण ठाकुर,अजित ठाकुर,ग्रामीण सरोज कुमार,प्रियांशु कुमार,तुषार कुमार,अंकित कुमार,भाजपा नेता अमित आनंद सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजुद थे।

कार्यक्रम का संचालन समाजिक कार्यकर्त्ता अमित कुमार ने किया।।




Recent Comments