नहीं रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा,दिल्ली में निधनदैनिक खोज खबर डेस्क : लंबे समय से बीमार चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली में निधन हो गया । जगन्नाथ मिश्रा बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर व्याप्त है।श्री मिश्रा राजनीति में काफी मजबूत पकड़ थी।जिससे वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने व केंद्र भी भी मंन्त्री बने उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री की पहली बार जिम्मेदारी वर्ष 1975 में संभाली, दूसरी बार वो 1980 में राज्य के मुख्यमंत्री बने।आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।वहीं 90 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे।बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने राजनीति से पहले अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के तौर पर की थी बाद में उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दीये।