मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशन में गुरुवार को छापेमारी अभियान में 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जमादार ओम प्रकाश यादव, देवनन्दन राम, रामचंद्र मांझी की अगुवाई में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें बंगरा पश्चिम टोला गांव में सुरेश सिंह पिता स्व शिवजी सिंह को 2 लीटर,बंगरा गांव में जय राम पिता स्व तपी राम को 6 लीटर और मशरक तख्त गांव निवासी राजू साह उर्फ टेनी को 2 लीटर देशी स्प्रीट शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यदि थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध शराब बिक्री या आवग कर रहा है तों उसकी सूचना उन्हें दें सूचना देने वाले का पहचान गोपनीय रखा जाएगा।