हृदय रोग पीड़िता को सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से “मुख्यमंत्री चिकित्सा सहयता कोष” से 50000/- की राशि की दी गयीं स्वीकृति पत्रमढ़ौरा (सारण): हसनपुरा पंचायत के वार्ड नं• 13 निवासी गोधन राम की पत्नी पीड़िता श्रीमती मंजू देवी, जिनकी हृदय रोग का ईलाज पटना के श्री साई अस्पताल मे चल रहा है,उनके बेहतर ईलाज के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के प्रयास से “मुख्यमंत्री चिकित्सा सहयता कोष” से 50000/- (पचास हजार रूपये) की राशि स्वीकृत हुआ है। गुरूवार को जिसका स्वीकृति पत्र भाजपा नेता मनोज सिंह के द्वरा प्रदान किया गया।
साथ मे, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष भतेश्वर नारायण सिंह, हसनपुरा पंचायत समिति सदस्य श्री मनोज राय, वार्ड सदस्य महेश्वरी नट, मिथिलेश सिंह, राकेश उजाला, अनिल ठाकुर, मिठू महतो, राहुल कुमार, अनुज साह, ओमप्रकाश प्रसाद, शत्रुध्न राम, रामप्रवेश राम, गोपल साह, पुनीत राम इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments