नगरा(सारण) : खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार पर एक फल कारोबारी को शुक्रवार के दिन पुलिस ने शराब बेचते हुए रंगे हाथ दबोचा। खैरा थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा बाजार का फल व्यवसायी शराब की खरीद बिक्री करता है । इस आधार पर शुक्रवार के दिन उसके दुकान पर छापेमारी की गई तो वहां से 8 पीएम फ्रूटी अंग्रेजी शराब का 8 पीस तथा 15 लीटर महुआ मीठा निर्मित देसी शराब बरामद किया गया। उक्त व्यक्ति खैरा गांव निवासी विश्वनाथ साह का पुत्र कृष्णा साह उर्फ तेली बताया जाता है। जिसे शनिवार के दिन जेल भेज दिया गया।