छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी डुमरी गांव निवासी शैल देवी ने पति को दारू पिलाकर जमीन रजिस्ट्री करा लेने को लेकर एक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें डुमरी गांव निवासी अर्जुन सिंह को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं और मेरे पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह जब अर्जुन सिंह से यह पूछने के लिए गए कि मेरे पति को दारू पिलाकर जमीन क्यों लिखवा लिए हमलोग कहा रहेंगे।इसी बात को लेकर अर्जुन सिंह मेरे पुत्र एवं मुझे गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।मेरे चिल्लाने पर लोगों के इकठ्ठा होने पर हमलोगों की जान बची।