
मांझी(सारण)। स्थानीय बालाजी सेवा समिति ताजपुर के सदस्यों ने मानवीयता का परिचय देते हुए सोमवार की शाम छपरा जंक्शन पर भटकते गरीब व भिखारियों को ढूंढ ढूंढ कर दर्जनों लोगों को भरपेट खाना खिलाया। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि गरीबों की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उक्त समिति में शामिल दर्जनों नवयुवक आये दिन गरीब लाचार व बीमार लोगों की निःस्वार्थ मदद करते हैं।




Recent Comments